बक्सर: चौसा-मोहनिया मार्ग पर बोलेरो का टायर फटने से भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलटी गाड़ी, सात घायल

चौसा (बक्सर): बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहनिभान गांव के समीप चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती गाड़ी का अचानक टायर फट जाने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENT

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतरौना गांव निवासी ददन चौधरी के परिवार के सदस्य मोहनिया स्थित एक मंदिर से वैवाहिक कार्यक्रम (लड़की देखने की रस्म) संपन्न कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़े। ग्रामीणों की तत्परता से मलबे में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान अतरौना गांव की रीता देवी (45), ज्योति कुमारी (14), अमित कुमार (28), संतरा देवी (45), प्रभावती कुमारी (18), रानी कुमारी (26) और उत्तर प्रदेश के गहमर निवासी वीरेंद्र चौधरी (38) के रूप में हुई है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    बक्सर। बिहार के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।…

    बक्सर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से कैमूर के युवक की दर्दनाक मौत, सोहनीपट्टी में पसरा मातम

    बक्सर। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनीपट्टी मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करने के दौरान बिजली की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित