भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

आरा/भोजपुर: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ ही शाहाबाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) साहिला ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आगामी 16 अप्रैल से शुरू होगी, जो 23 अप्रैल तक चलेगी। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 12 मई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा और 14 मई को मतों की गिनती के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था के तहत भोजपुर जिलाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि बक्सर और डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी 11 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां नगर निकायों के प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित विभिन्न दलों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी दलों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की है।

Tags: #BhojpurNews #BuxarNews #MLCElection #BiharPolitics #DistrictMagistrate #ModelCodeOfConduct #ShahabadBulletin #BiharElectionUpdate

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत