चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

चौसा (बक्सर)। जिले के नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत जरूरत के अनुसार नगर में हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। गर्मी को देखते हुए वार्डों में आम लोगों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समरसेबल के साथ पानी की टंकी लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, जिन क्षेत्रों में पीएचईडी द्वारा पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां चापाकल निर्माण कराने की भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शेड निर्माण, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत दिलाने के लिए वाहन युक्त फॉगिंग मशीन की खरीद, तथा आगामी बरसात को देखते हुए नालों की सफाई कराने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर विकास एवं आवास विभाग की योजना के तहत चौक-चौराहों को विरासत और संस्कृति की पहचान के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से चौसा यादव मोड़ के विकास के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर एनओसी मांगी जाएगी। साथ ही, शहीद सुनील यादव के नाम पर तोरण द्वार एवं प्रतीक चिन्ह स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में नाली-गली से संबंधित अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने कहा कि चौसा के समग्र विकास के लिए नगर क्षेत्र में रोशनी, पेयजल और अन्य जन-उपयोगी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक में सशक्त स्थाई समिति के सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत के अलावा सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नकवी एवं प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    शाहाबाद(बक्सर)। शहर के चीनी मिल मोहल्ला स्थित साबित खिदमत अस्पताल एवं फाउंडेशन परिसर में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक संस्थान…

    बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

    बक्सर। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार, आगामी 9 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

    बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

    ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

    ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

    नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

    नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

    राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख

    राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख