ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

शाहाबाद बुलेटिन (बक्सर)। मंगलवार को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय ईसीएचएस परिसर में नव नियुक्त डॉक्टर पल्लवी चौबे एवं डॉक्टर मनीषा मेहता का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह के पीछे पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं प्रमुख कारण रहीं। जानकारी के अनुसार 19 फरवरी से 1 अप्रैल तक ईसीएचएस में एक भी डॉक्टर कार्यरत नहीं थे, जिससे सैकड़ों पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को इलाज, रेफरल और दवाइयों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने सेवानिवृत्त जनरल शशांक शेखर मिश्रा को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जनरल मिश्रा के प्रयास से बक्सर में दोनों डॉक्टरों की बहाली सुनिश्चित कराई गई।
ईसीएचएस के ओआईसी कर्नल डीएन सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, नव नियुक्त दोनों डॉक्टरों एवं दंत चिकित्सक ने भी हर संभव सुविधा देने का भरोसा दिलाया। सम्मान से अभिभूत डॉक्टरों ने आईईएसएम को एक अनुशासित एवं सक्रिय संगठन बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर आईईएसएम के सदस्य बीएन पाण्डेय, विद्यासागर चौबे, आरबी ओझा, आरबी सिंह, द्वारिका पाण्डेय, कमलेश्वर राय, हरिहर सिंह, अलख नारायण श्रीवास्तव, रामनाथ सिंह, भरत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल थे।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत