सिमरी के एकौना गांव में खूनी संघर्ष: मवेशियों को चारा देने के दौरान तलवार से हमला, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

बक्सर (सिमरी): जिले के सिमरी थाना अंतर्गत एकौना गांव में सोमवार की शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बरमेश्वर राय अपने दरवाजे पर मवेशियों को चारा खिला रहे थे, तभी उनके पट्टीदारों ने धारदार हथियारों के साथ उन पर अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने तलवार का प्रयोग किया, जिससे बरमेश्वर राय गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।

ADVERTISEMENT

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर जब पीड़ित की पत्नी और पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में नामजद आवेदन दिया गया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है।

Tags: #BuxarNews #SimriThana #EkaunaVillage #CrimeNews #BiharPolice #Violence #BreakingNews #ShahabadBulletin

  • Related Posts

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    बक्सर (बिहार): बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट हैक करने और संवेदनशील जानकारियां विदेशी एजेंसियों को साझा…

    बक्सर: गेहूं के खेत में किसान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मुख्य आरोपी मनन तिवारी समेत तीन गिरफ्तार

    बक्सर/बिहार: जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के विशुपुर में पिछले दिनों हुई वृद्ध किसान तारकेश्वर यादव की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।…

    You Missed

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित