बक्सर: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का बड़ा एक्शन, 12 उपभोक्ताओं पर 9.35 लाख का जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

सिमरी (बक्सर): बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने दुल्लहपुर और बलिहार गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर 12 परिसरों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है। सहायक विद्युत अभियंता अर्जुन वर्मा और कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कुल 9,35,060 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ADVERTISEMENT

अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाए गए थे। दुल्लहपुर निवासी रमेश सिंह और संतोष सिंह समेत कई घरों में एलटी लाइन में सीधे टोका फंसाकर बिजली जलाई जा रही थी। वहीं, जग नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, जमुना सिंह, सुमित्रा देवी, महेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, संजय सिंह और गुलाब कुमार सिंह के परिसरों में मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति ली जा रही थी। विभाग ने इन सभी पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया है।

सबसे बड़ी कार्रवाई बलिहार गांव में ब्रजेश सिंह के व्यावसायिक आरओ और पैकेजिंग वाटर प्लांट पर हुई। जानकारी के अनुसार, बकाया राशि होने के कारण पूर्व में इनका कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से टोका फंसाकर प्लांट चलाया जा रहा था। विभाग ने इस मामले में राजस्व क्षति का आकलन करते हुए सर्वाधिक 4.16 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। इसी गांव के गुड्डू सिंह पर भी टोका फंसाकर बिजली उपयोग करने के आरोप में 1.42 लाख का जुर्माना लगा है। कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध रूप से ऊर्जा का उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: #BuxarNews #ElectricityTheft #SimriNews #BiharBijliVibhag #CrimeNews #ShahabadBulletin #ElectricityDepartmentRaid #BiharPolice

  • Related Posts

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा (बक्सर)। जिले के नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक…

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    शाहाबाद(बक्सर)। शहर के चीनी मिल मोहल्ला स्थित साबित खिदमत अस्पताल एवं फाउंडेशन परिसर में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक संस्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

    बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

    बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

    ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

    ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

    नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

    नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

    राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख

    राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख