शाहाबाद बुलेटिन (बक्सर): बिहार के बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौंधा गांव के समीप से पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवक फायरिंग करते हुए गुजर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे।

तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों, श्याम कुमार उर्फ लड्डू यादव और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। उनके एक फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक लोडेड नाइन एमएम पिस्टल और चार खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
Tags: #Buxar #Firing #PoliceAction #YouthsArrested #FirearmsRecovery #DhanसोईThaana ,#FearInVillage












