Headline: डुमरांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, प्रशासनिक आश्वासन के बाद स्थगित हुआ आमरण अनशन

डुमरांव (बक्सर): स्थानीय शहीद स्मारक पार्क में बीते दो दिनों से स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली को लेकर जारी आमरण अनशन शनिवार को प्रशासनिक पहल के बाद स्थगित कर दिया गया। जनहित और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रदर्शनकारियों ने बक्सर सदर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रहे 10 बेड के आईसीयू (ICU) और डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के 20 बेड वाले ‘मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट’ को अविलंब क्रियाशील करने की मांग दोहराई।

ADVERTISEMENT

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से अधिकृत प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संदीप कुमार पांडेय ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में जल्द ही जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इन समस्याओं का त्वरित और ठोस समाधान निकाला जाएगा।

अनशनकारियों का आरोप है कि फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा के दौरान सदर अस्पताल में आईसीयू के संचालन का आदेश मिला था, जिसे बाद में संसाधनों और मानव बल की कमी का बहाना बनाकर बंद कर दिया गया। इसी तरह, अगस्त 2025 में उद्घाटित डुमरांव का नवजात शिशु देखभाल केंद्र भी अब तक आम जनता के लिए सुलभ नहीं हो सका है। आंदोलन के दौरान अस्पतालों में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, रघुनाथपुर अस्पताल के प्रभारी की गैर-हाजिरी और सिजेरियन ऑपरेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर भी कड़ा रोष प्रकट किया गया। फिलहाल, प्रशासनिक वादे के बाद अनशन को विराम दिया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते अमल नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

  • Related Posts

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा (बक्सर)। जिले के नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक…

    बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं केंद्रीय बजट की प्रति जलाकर जताया विरोध

    शाहाबाद बुलेटिन (बक्सर)। अखिल भारतीय आशा फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को सदर प्रखंड परिसर में आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों ने केंद्रीय बजट के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार