सम्मान समारोह में डीएम ने मैट्रिक-इंटर टापर्स व मैराथन विजेताओं को किया पुरस्कृतमेधावियों को मिली स्मार्ट वॉच और प्रशस्ति पत्र, गंगा स्वच्छता में जुटी संस्थाएं भी सम्मानित

शाहाबाद (बक्सर) शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी साहिला ने की, जिसमें मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों, बिहार दिवस पर आयोजित मैराथन रन फॉर फिट के विजेताओं तथा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनके लक्ष्य जाने और सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। दूरस्थ क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर उन्होंने विशेष खुशी जताई। इस अवसर पर डीएम द्वारा टॉपर विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।
मैट्रिक परीक्षा में जिले की अनुपा कुमारी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इशा कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि लक्ष्मी कुमारी और मुस्कान कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 में कई अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी अपनी जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया। इंटर परीक्षा में कला संकाय से संगम कुमारी, वाणिज्य संकाय से स्नेहा कुमारी तथा विज्ञान संकाय से अभिषेक मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य स्थानों पर भी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सचिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं बालिका वर्ग में चांदनी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं में रूद्रा गुरुकुल, एनसीसी 30 बटालियन, वन प्रक्षेत्र बक्सर, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड एवं खेल विभाग को सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं ने स्वच्छता रैली, वृक्षारोपण, शपथ एवं नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने सभी संस्थाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    मध्य विद्यालय छोटका सिंहनपुरा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

    सिमरी (बक्सर)जिले के सिमरी प्रखंड के छोटका सिंहनपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में वर्षीक प्रगति पत्रक वितरण सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर…

    बक्सर की बेटी का कमाल: मैट्रिक परीक्षा में अनूपा कुमारी ने बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान, जिले में रहीं टॉपर

    बक्सर, 29 मार्च 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणामों में बक्सर जिले की होनहार छात्रा अनूपा कुमारी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। अनूपा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    बक्सर: डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, 23 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का बिगुल बजा: 16 अप्रैल से नामांकन शुरू, डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    बक्सर के सोनू द्विवेदी का कमाल: ‘विकसित भारत बजट क्वेस्ट’ में चयन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ बजट पर करेंगे संवाद

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    डुमरांव: काव नदी किनारे कूड़े के ढेर में लगी आग, किसानों की मेहनत पर मंडराया संकट! प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित।

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    बक्सर : PMO की वेबसाइट हैक कर गोपनीय डेटा बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित