बक्सर में सरेआम युवक की पीट-पीटकर हत्या, सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान हुआ हमला। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी।

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके मेन रोड स्थित कृष्णा सिनेमा के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान तुरहा टोली निवासी रामलाल सेठ के 45 वर्षीय पुत्र संतोष वर्मा के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब संतोष सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनके सिर पर घातक प्रहार कर दिया और मौके से फरार हो गए।

ADVERTISEMENT

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग नौ बजे हुए इस हमले के बाद घायल संतोष को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मोहल्ले में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे इस हत्याकांड की संभावित वजह माना जा रहा है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में तुरहा टोली के ही मंटू तुरहा के साथ पुराने विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    हत्या के दो आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन)– हत्या के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। मामले मेंगुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस…

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, एक फरार

    शाहाबाद बुलेेटिन(बक्सर)राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में आई नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार…

    You Missed

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त