हत्या के दो आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन)– हत्या के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। मामले में
गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि जिले के टॉप(दस) अपराधियों की सूची में शामिल 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी विकास कुमार उर्फ विकास यादव तथा मुलायम यादव को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा गांव के निवासी बताए जाते हैं।
एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों के विरुद्ध बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के एक मामले में दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट भी जारी किया जा चुका था। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई को पुलिस टीम ने कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी जिला अंतर्गत रिंग रोड थाना शाहाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 186/2019, दिनांक 4 जुलाई 2019 से संबंधित हत्या मामले में दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी गौरव पांडे ने किया। गिरफ्तारी टीम में डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, डीआईयू के मंगलेश कुमार मधुकर, चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना के मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। एसपी ने सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, एक फरार

    शाहाबाद बुलेेटिन(बक्सर)राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में आई नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार…

    नर्तकी के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, पुछताछ जारी।

    शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के शादी समारोह में (आर्केस्ट्रा) आयी एक 22 वर्षीय नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त