सिमरी में पंचायत समिति की बैठक से नदारद रहे 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, बीडीओ ने थमाया कारण बताओ नोटिस

सिमरी (बक्सर): स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल न होना दस अधिकारियों को भारी पड़ गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित रहने वाले सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांग लिया है।

ADVERTISEMENT

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 14 फरवरी को प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं के चयन और समीक्षा हेतु पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस उच्च स्तरीय बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), कल्याण पदाधिकारी और चिकित्सा पदाधिकारी समेत लगभग दस प्रमुख विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण सदन में सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के सवालों का उचित जवाब नहीं मिल सका, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष देखा गया।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अधिकारी अपनी विभागीय कमियों और जवाबदेही से बचने के लिए जानबूझकर बैठकों से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों के सवालों से भागने वाले कर्मियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा और कार्यशैली में सुधार न होने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Related Posts

नगर परिषदों की सशक्त स्थायी समिति के गठन में ऐतिहासिक बदलाव, अब गुप्त मतदान से होगा चुनाव

बिहार सरकार ने नगर परिषदों की सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी परिवर्तन किया है। राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी…

पैक्स चुनाव का बजा बिगुल: सोवा और नुआंव में 20 अप्रैल को मतदान, प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

शाहाबाद/डुमराँव: बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव की घोषणा के साथ ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रखंड के सोवा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

चौसा नगर पंचायत में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडीहाई मास्ट लाइट, पेयजल व्यवस्था, फॉगिंग मशीन सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुफ्त इलाज और टीकाकरण का आयोजनसाबित खिदमत अस्पताल में जरूरतमंदों को मिला गोल्डन कार्ड

बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

बक्सर में रोजगार मेला: 9 अप्रैल को राजकीय आईटीआई में जुटेंगी देश की 4 दिग्गज कंपनियां, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

ईसीएचएस को मिले दो नए डॉक्टर, पूर्व सैनिकों ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया स्वागत, आईईएसएम के प्रयास और जनरल मिश्रा की पहल लाई रंग, पूर्व सैनिकों की समस्या का हुआ समाधान

नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

नावानगर में गेहूं की कटनी का सफल प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 48 क्विंटल पैदावार का अनुमान

राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख

राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख