कुंभ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का भंडाफोड़,चार कारोबारी गिरफ्तार,32.790 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, जीआरपी को सौंपे गए सभी आरोपी

शाहाबाद बुलेटिन(बक्सर) आरपीएफ की सतर्कता के चलते शुक्रवार को ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को 32.790 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस कि माने तो जब्त शराब की अनुमानित कीमत 12,660 रुपये के करीब है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के नरगदा निवासी प्रिंस कुमार गिरी,पटना जिले के सालिमपुर निवासी नीरज कुमार, मनेर निवासी प्रिंस कुमार के अलावे सब्बलपुर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया । आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।