फूलीमिश्रा डेरा के सामने शुरू हुआ कटावनिरोधी कार्य

  • धीमी रफ्तार पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी,लगाए जाएंगे जिओ बैग

सिमरी (शाहाबाद बुलेटिन) सिमरी प्रखंड के फूलीमिश्र डेरा गांव के सामने गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव को रोकने के लिए आखिरकार कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से ग्रामीणों और किसानों द्वारा उठाई जा रही मांग के बाद विभागीय स्तर पर पहल शुरू होने से इलाके के लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है। फिलहाल कार्य एजेंसी द्वारा कटाव प्रभावित इलाके की जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद जिओ बैग में उजला बालू भरकर उसे कटाव स्थल पर व्यवस्थित ढंग से लगाया जाएगा, ताकि गंगा की तेज धारा से हो रहे भूमि कटाव पर नियंत्रण पाया जा सके। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य की गति काफी धीमी है।

ADVERTISEMENT

ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते तेजी से कार्य पूरा नहीं किया गया तो मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव और अधिक भयावह रूप ले सकता है। ग्रामीण संतोष मिश्रा, अश्वनी मिश्रा, समेत अन्य लोगों ने बताया कि उमरपुर से लेकर केशोपुर तक गंगा किनारे कई स्थानों पर कटाव जारी है।

कई जगहों पर स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कटाव स्थल से बक्सर-कोईलवर तटबंध की दूरी महज 50 मीटर के आसपास बची हुई है। इससे तटबंध की सुरक्षा को लेकर भी खतरा गहरा गया है। बताते चलें कि गंगा में जारी कटाव के कारण हर वर्ष किसानों की रैयती एवं उपजाऊ जमीन नदी में समाहित होती जा रही है। जिससे खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कटाव निरोधी कार्य पूरा होने से न सिर्फ तटबंध सुरक्षित होगा, बल्कि किसानों की जमीन और गांवों को भी संभावित खतरे से बचाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण एवं युद्धस्तर पर कार्य कराने की मांग की है।

  • Related Posts

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-120 के निर्माण कार्य में हो रही देरी से नाराज स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने डुमरांव स्थित राजगढ़ चौक पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू कर दिया है। शनिवार को आयोजित…

    बक्सर में उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज, एप्रोच रोड धंसने से खुली गुणवत्ता की पोल

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): बिहार के बक्सर जिले में बुनियादी ढांचा निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।