बक्सर में भोजपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी। प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच कर रही पुलिस ने दो युवतियों को लिया हिरासत में

बक्सर। बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वार्ड संख्या-35 स्थित गौरैया बाबा मंदिर के पास एक अहाते के समीप शव को देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की।

ADVERTISEMENT

मृतक की शिनाख्त भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसी गांव निवासी कमलेश पांडेय के पुत्र ओम पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, ओम पांडेय शुक्रवार को कॉलेज के किसी काम के सिलसिले में बक्सर आए थे। देर शाम वह शिवपुरी मोहल्ले में अपनी एक परिचित युवती से मुलाकात करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनका दोस्त कुछ दूरी पर ही रुक गया था, जबकि ओम अकेले आगे बढ़े थे। इसके कुछ समय बाद ही उनका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के निवासियों से पूछताछ की है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक एक युवती से मिलने आया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags: #BuxarNews #BhojpurNews #ShahabadNews #BuxarPolice #CrimeNewsBihar #BreakingNews

  • Related Posts

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 10:45 बजे अनियंत्रित रफ्तार से आ रहे…

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    सिमरी/बक्सर (10 जुलाई 2026): पुराना भोजपुर-सिमरी मुख्य मार्ग पर मंझवारी मोड़ के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक निर्माणाधीन पुल के खुले गड्ढे में गिरने…

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।