सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

सिमरी (बक्सर):

ADVERTISEMENT

सरकारी स्तर पर आम जनमानस और राहगीरों को किफायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा पर लापरवाही भारी पड़ रही है। प्रखंड की पड़री पंचायत अंतर्गत आशा पड़री चौक पर स्थापित वाटर एटीएम लगाने के महज तीन महीने बाद से ही पूरी तरह से सफेद हाथी साबित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

प्राथमिक जानकारी और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वाटर एटीएम को चालू रखने के लिए खुद की बोरिंग कराने के बजाय जलशोध संस्थान से जोड़ा गया था। वर्तमान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण महीनों से वाटर लाइन की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, जिसके चलते एटीएम की मुख्य टंकी में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण लाखों रुपये की लागत से बनी यह संयंत्र प्रणाली पूरी तरह से निष्प्रयोज्य पड़ी है।

महंगे दाम पर पानी खरीदने को मजबूर लोग वाटर एटीएम बंद होने से परेशान राहगीरों को मजबूरन निजी दुकानों से महंगी दरों पर मिनरल वॉटर की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जहां एक रुपये में पीने का शुद्ध जल तथा पांच रुपये में 20 लीटर पानी उपलब्ध हो जाता था, वहीं अब लोगों को 20 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सुविधा के अभाव में गरीब एवं रोजाना यात्रा करने वाले लोग दूषित पानी पीने को भी मजबूर हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि का पक्ष मामले को लेकर पड़री पंचायत के मुखिया दीपनारायण सिंह ने बताया कि वाटर एटीएम की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए संबंधित मिस्त्री को सूचित कर दिया गया है और इसे शीघ्र ही चालू करवा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एटीएम मशीन में कंकड़-पत्थर डालकर उसे जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    सिमरी (बक्सर): गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से बक्सर जिले के तटीय इलाकों में एक बार फिर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दियारा क्षेत्र…

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर/सिमरी: गंगा नदी के जलस्तर में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि से बक्सर जिले के निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ की विभीषिका गहराने लगी है। शनिवार शाम तक नदी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।