बक्सर में दरिंदगी: चक्की के चुन्नी डेरा में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे को तेजाब से जलाने की आशंका

चक्की (बक्सर)। बक्सर जिले के चक्की थाना अंतर्गत चुन्नी डेरा गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में फेंके गए एक बोरे से युवती का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान गांव के ही स्व. केदार यादव की 18 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। शव की स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने की नीयत से युवती के चेहरे को तेजाब या किसी रसायन से जला दिया था।

ADVERTISEMENT

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुनीता बीते सोमवार की शाम से अपने घर से रहस्यमय ढंग से लापता थी। परिजनों का आरोप है कि जब वे गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि लड़की जल्द ही खुद लौट आएगी। शनिवार को विद्यालय पहुंचे शिक्षकों और ग्रामीणों को जब बोरे से तीखी दुर्गंध आई, तब इस वीभत्स हत्याकांड का खुलासा हुआ। मृतका की मां ने धारदार औजार से बोरा काटकर अपनी बेटी के शव की पहचान की।

परिजनों ने बताया कि सुनीता की शादी तीन महीने बाद होने वाली थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। मां फूलकुमारी देवी ने अपने ही एक पट्टीदार पर पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही डुमराव एसडीपीओ और चक्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी सूक्ष्मता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।