बक्सर: सिमरी में निर्माणाधीन सड़क पर धूल के गुबार!राहगीर और स्थानीय निवासी परेशान, निर्माण कंपनी की लापरवाही पर फूटा गुस्सा।

सिमरी (बक्सर)। पुराना भोजपुर से सिमरी प्रखंड मुख्यालय तक निर्माणाधीन सड़क इन दिनों आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सड़क निर्माण कर रही कंपनी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण सड़क पर धूल उड़ रही है, जिससे राहगीर और स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, धूल उड़ने की वजह से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क के किनारे रहने वाले लोगों को हो रही है, क्योंकि धूल उड़कर उनके घरों तक पहुँच रही है।

ADVERTISEMENT

ग्रामीण अरुण तिवारी ने बताया कि उड़ती धूल के कारण लोगों को साँस लेने में भी दिक़्क़त हो रही है। जब बड़े वाहन सड़क से गुज़रते हैं तो धूल का गुबार इतना घना हो जाता है कि कुछ भी नज़र नहीं आता। वहीं, वाहन मालिक बंधन मिश्रा ने बताया कि पानी का छिड़काव न होने से निर्माणाधीन सड़क से गिट्टी उखड़ रही है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीण रामजी विंद, नारियल अंसारी, मुन्ना ठाकुर, राजा तिवारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर उड़ती धूल से आम जनता की परेशानी बहुत बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे ज़्यादा समस्या हो रही है। निर्माण कंपनी के ख़िलाफ़ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

  • Related Posts

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-120 के निर्माण कार्य में हो रही देरी से नाराज स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने डुमरांव स्थित राजगढ़ चौक पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू कर दिया है। शनिवार को आयोजित…

    बक्सर में उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज, एप्रोच रोड धंसने से खुली गुणवत्ता की पोल

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): बिहार के बक्सर जिले में बुनियादी ढांचा निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत…

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।