बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अर्जुन यादव हत्याकांड का फरार आरोपी कर्मनाशा पुल से गिरफ्तार। अब तक 10 आरोपी सलाखों के पीछे।

बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चर्चित अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी दिनेश यादव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के समीप अखौरीपुर गोला निवासी अर्जुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

मंगलवार को एसआईटी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश से कर्मनाशा पुल के रास्ते बक्सर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश यादव, गाजीपुर (यूपी) के कासिमाबाद थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही ईटाढ़ी और मुफस्सिल थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं। इस सफल छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ के साथ डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार और मुफस्सिल थाने के पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    हत्या के दो आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन)– हत्या के मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। मामले मेंगुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस…

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, एक फरार

    शाहाबाद बुलेेटिन(बक्सर)राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में आई नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार…

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत