बक्सर: सिमरी के गंगा घाट से बुजुर्ग का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

सिमरी (शाहाबाद बुलेटिन): बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के तिलकराय हाता ओपी अंतर्गत हनुमान घाट पर सोमवार सुबह गंगा नदी से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त भान भरौली गांव के निवासी जगनारायण खरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह बीते चार दिन पहले घर से गंगा नदी में स्नान करने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब ग्रामीण हनुमान घाट पर स्नान करने पहुंचे, तो उन्होंने नदी के किनारे एक शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत मृतक के परिजनों और स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग के कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की। चार दिनों तक पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका था, जिससे शुरुआत में शिनाख्त करने में कठिनाई आ रही थी।

तिलकराय हाता थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि यह एक हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण। इस दुखद घटना के बाद भान भरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: #BuxarNews #SimriNews #ShahabadNews #GangaRiver #BiharNews #MissingDeadBody

  • Related Posts

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): नगर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सुबह करीब 10:45 बजे अनियंत्रित रफ्तार से आ रहे…

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    सिमरी/बक्सर (10 जुलाई 2026): पुराना भोजपुर-सिमरी मुख्य मार्ग पर मंझवारी मोड़ के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक निर्माणाधीन पुल के खुले गड्ढे में गिरने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।