बक्सर जिला अधिवक्ता संघ ने चार स्थानांतरित न्यायाधीशों को दी भावभीनी विदाई

(बक्सर) सोमवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में एक गरिमामयी समारोह आयोजित कर जिला अधिवक्ता संघ ने स्थानांतरण पर जा रहे चार न्यायाधीशों को विदाई दी। सम्मानित होने वालों में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार सिंह और मानवेन्द्र सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रंजना दुबे तथा मुंसिफ नेहा त्रिपाठी शामिल थे।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष बबन ओझा और महासचिव विनंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय ने चारों न्यायाधीशों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, मिठाई, कलम और भगवान वामन की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने न्यायाधीशों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अध्यक्ष बबन ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि चारों न्यायाधीशों ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, सरलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, जिसे जिले की अधिवक्ता बिरादरी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि उनके न्यायिक दायित्वों के प्रति निष्ठा अनुकरणीय है।

महासचिव पप्पू पांडेय ने कहा कि न्यायाधीशों ने न्यायालय और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सौहार्द का जो वातावरण बनाया, वह सराहनीय है। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे महसूस किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने नए कार्यस्थल पर भी इसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे।

विदाई से भावुक होकर न्यायाधीशों ने अधिवक्ताओं के स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर में बिताया गया उनका कार्यकाल उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा और वे यहाँ के अधिवक्ताओं की सकारात्मक भूमिका को हमेशा याद रखेंगे।

कार्यक्रम में अधिवक्ता विनोद मिश्रा, कृपाशंकर राय, उमेश सिंह, संजय पाण्डेय, दयासागर पाण्डेय, रामाकांत तिवारी, पवन कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, राघव कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार चौबे, शैलेश उपाध्याय, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। यह समारोह अधिवक्ता बिरादरी के लिए एक यादगार पल बनकर रह गया।

Tags: #बक्सर_समाचार #विदाई_समारोह #जिला_अधिवक्ता_संघ #न्यायाधीश_स्थानांतरण #न्यायिक_बिरादरी #शाहबाद_बुलेटिन #बक्सर #बिहार_समाचार

  • Related Posts

    बक्सर में उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज, एप्रोच रोड धंसने से खुली गुणवत्ता की पोल

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): बिहार के बक्सर जिले में बुनियादी ढांचा निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत…

    फूलीमिश्रा डेरा के सामने शुरू हुआ कटावनिरोधी कार्य

    सिमरी (शाहाबाद बुलेटिन) सिमरी प्रखंड के फूलीमिश्र डेरा गांव के सामने गंगा नदी में लगातार हो रहे कटाव को रोकने के लिए आखिरकार कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिया गया…

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत