सीबीएसई 10वीं में हेरिटेज स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, सभी छात्र सफल,94% के साथ अंबरीश और आशीष संयुक्त टॉपर, स्कूल में जश्न का माहौल

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में शहर के समीप अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जहां सभी छात्र सफल घोषित हुए और किसी को भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ा। विद्यालय के छात्रों ने न केवल पिछली उपलब्धियों को दोहराया, बल्कि इस बार और बेहतर प्रदर्शन करते हुए नए मानक स्थापित किए हैं। इस वर्ष अंबरीश आनंद पाठक और आशीष राज ने 94% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, स्वस्तिका राय ने 93.2%, कस्तूरी मिश्रा ने 91.4% और नमन पांडेय ने 91.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल अंकों की नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की सच्ची पहचान है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है और आगे उन्हें और भी बड़े लक्ष्य हासिल करने हैं। प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की लगन और अनुशासन का यह उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देता रहेगा। निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों के दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    मध्य विद्यालय छोटका सिंहनपुरा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

    सिमरी (बक्सर)जिले के सिमरी प्रखंड के छोटका सिंहनपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में वर्षीक प्रगति पत्रक वितरण सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर…

    सम्मान समारोह में डीएम ने मैट्रिक-इंटर टापर्स व मैराथन विजेताओं को किया पुरस्कृतमेधावियों को मिली स्मार्ट वॉच और प्रशस्ति पत्र, गंगा स्वच्छता में जुटी संस्थाएं भी सम्मानित

    शाहाबाद (बक्सर) शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत