सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तारमहिलाओं को झांसा देकर खुलवाती थी फर्जी खाते, बाहरी राज्यों से मंगाया जाता था साइबर ठगी का पैसा

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)-जिला पुलिस ने एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो गांव की मासूम महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड हासिल कर लेती थी। इन खातों का उपयोग देश के अन्य राज्यों में साइबर ठगी के पैसों को मंगाने और निकालने के लिए किया जाता था। गिरफ्तार महिला की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब बावनबांध निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को आवेदन दिया। शिकायत के अनुसार, ममता देवी ने गांव की कई महिलाओं को नए बैंक खाते खुलवाने और सिम कार्ड दिलाने के बहाने उनके दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। मामला तब गरमाया जब गांव की ही एक लड़की के घर दूसरे राज्य से सरकारी नोटिस पहुंचा। नोटिस में जिक्र था कि उसके खाते में साइबर ठगी की बड़ी राशि आई और निकाली गई है। जब पीड़ितों ने ममता देवी से अपने कागजात वापस मांगे, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाध्यक्ष सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ममता देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के नाम पर खाते खुलवाती थी और उन खातों में ठगी के पैसे मंगाकर कमीशन के आधार पर निकासी करती थी। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपित महिला ने अपराध से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों और दस्तावेजों को जलाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन नोटबुक, एक लेडिज पर्स, एक रजिस्टर और अन्य कागजात बरामद किया है। गिरफ्तार ममता देवी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह बक्सर साइबर थाना के एक पुराने मामले में भी नामजद है, जिसमें उन पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत