“न्यू बिहार पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बाल मेले ने मोहा सबका मन”

डुमराव (बक्सर): डुमराव अनुमंडल के बनकट मोड़ स्थित सम्हार रोड पर संचालित न्यू बिहार पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेला मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमराव महाराज श्री मान विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्री राकेश कुमार और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान के निदेशक नागेन्द्र नाथ दुबे ने अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा और गुलदस्ता भेंट कर किया।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

समारोह को संबोधित करते हुए डुमराव महाराज ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं और अभिभावकों की जागरूकता का ही सुखद परिणाम है कि बच्चे हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं, एसडीओ राकेश कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में निर्भीकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस सत्र में नर्सरी में नामांकन लेने वाले गरीब बच्चों से कोई नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई का नियमित अवलोकन करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयुषी, माही, प्रखर, शिवंशी, स्नेहा, सृष्टि, आयुष, मोहित, अमन, शांभवी, प्रिया, काजल, अनन्या, विकास, ओमकार, हरिओम, अरिंदम, करण, प्रीतम, सुरभि और अमित जैसे प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘अमृत की धार’ गीत, ‘रानी लक्ष्मीबाई’ नाटक और ‘बेटी हमारी अनमोल’ जैसे संदेशपरक प्रस्तुतियों की अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रा प्रतिष्ठा कुमारी को जिला स्तरीय ‘रामानुजन मैथ कंपटीशन’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य विवेक दुबे, गणित शिक्षक मनीष यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे। बाल मेला में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भी अतिथियों ने आनंद लिया।

Tags: #DumraonNews #BuxarEducation #NewBiharPublicSchool #AnnualFunction2026 #BiharNews #StudentTalent #SocialWork #EducationUpdate

  • Related Posts

    सीबीएसई 10वीं में हेरिटेज स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, सभी छात्र सफल,94% के साथ अंबरीश और आशीष संयुक्त टॉपर, स्कूल में जश्न का माहौल

    शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में शहर के समीप अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया…

    मध्य विद्यालय छोटका सिंहनपुरा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

    सिमरी (बक्सर)जिले के सिमरी प्रखंड के छोटका सिंहनपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में वर्षीक प्रगति पत्रक वितरण सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर…

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत