डुमरांव नगर परिषद चुनाव: अब घर बैठे वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग, ई-वोटिंग की तैयारी तेज

डुमरांव (बक्सर) | 09 मई, 2026

ADVERTISEMENT

बिहार के बक्सर जिलांतर्गत डुमरांव नगर परिषद के आगामी चुनाव में इस बार तकनीक का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नगर परिषद क्षेत्र में पहली बार ‘ई-वोटिंग’ की व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है, जो शारीरिक या अन्य कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार ने इस संबंध में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, प्रवासी श्रमिक, सर्विस वोटर्स और 18 से 25 वर्ष के युवा मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि ई-वोटिंग एक वैकल्पिक व्यवस्था है। जो मतदाता डिजिटल माध्यम से मतदान का विकल्प चुनेंगे, वे फिजिकल बूथ पर जाकर वोट नहीं डाल पाएंगे। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे मतदाताओं की सहमति के बाद ही उनका नाम ई-वोटिंग सूची में दर्ज करें। पहचान के लिए मतदाता सूची, जिला कल्याण कार्यालय की दिव्यांग सूची और आंगनबाड़ी केंद्रों की मदद ली जा रही है।

निर्धारित समय सीमा के अनुसार, बीएलओ को 10 मई तक सर्वे का कार्य पूरा करना होगा, जिसके बाद 11 से 20 मई के बीच संबंधित डाटा को आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बता दें कि मुख्य पार्षद का पद रिक्त होने के कारण इस चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

Tags: #DumraonNews #BiharElection #EVoting #BuxarUpdate #DigitalIndia #NagarParishadElection #DumraonPolice #BiharPolitics

  • Related Posts

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर। सावन महीने के तीसरे सोमवार को जिलेभर के धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवभक्तों ने गंगातट…

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त