बक्सर में नवनियुक्त लिपिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन) न्यायिक कर्मियों के लिए न्यायालयीय प्रक्रिया के कुशल प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उक्त बातें व्यवहार न्यायालय में नवनियुक्त लिपिकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश काजल झांब ने कहीं। जिला विधिक सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहाकि न्यायालय का परिवेश विश्वविद्यालय के वातावरण से अलग होता है। कार्यरत कर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन तथा व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करना पड़ता है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहाकि यह गर्व का विषय है। कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग हेतु इस सम्मानजनक सेवा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाज से पीड़ित और निराश लोग न्याय की उम्मीद लेकर न्यायालय पहुंचते हैं। तथा उनकी पहली मुलाकात न्यायालय कर्मियों से ही होती है। ऐसे में कर्मियों का व्यवहार ही न्यायालय की साख और गरिमा निर्धारित करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला तथा न्यायिक दंडाधिकारी सह नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासन न्यायालय राजीव कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, नाजिर संतोष कुमार द्विवेदी, रजनीकांत मिश्र, अजय कुमार सिंह,सिस्टम ऑफिसर विजय कुमार सिंह तथा नायब नाजिर दीपक गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ADVERTISEMENT

प्रशिक्षण के दौरान नए कर्मचारियों को न्यायालयीय कार्य प्रणाली, पत्राचार की प्रक्रिया, विभिन्न न्यायिक रजिस्टरों के संधारण तथा न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अविनाश कुमार, दीक्षित कुमार, रविशंकर झा, राहुल कुमार, मंजुला कुमारी, कोमल सिंह, सोनम कुमारी, प्रिया कुमारी, कहकशां परवीन, सतीश कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य नव नियुक्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर। सावन महीने के तीसरे सोमवार को जिलेभर के धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवभक्तों ने गंगातट…

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त