जीविका दीदियों और ग्रामीणों को मिला फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण,मॉक ड्रिल के जरिए समझाए बचाव के गुर, आपात स्थिति के लिए 101 और 112 नंबर डायल करने की अपील

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)। जिला में 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबास सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन शहर के बड़की सारिमपुर में जीविका दीदियों के साथ बैठक एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वहीं वार्ड संख्या 38 में वार्ड पार्षद के साथ संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल कर आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों को समझाया गया। इसके साथ ही पंपलेट वितरित कर आमजन को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई।
चौसा क्षेत्र में डायल 112 और अग्निशमन सेवा के आपात नंबर 101 की जानकारी लोगों को दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान को व्यापक रूप दिया गया। ग्राम पवनी वार्ड 6, वार्ड 7, राजपुर थाना अंतर्गत मांगराव, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सरसती वार्ड 8, अतरौना वार्ड 6 तथा धनसोई थाना क्षेत्र के तारा गांव में जीविका दीदियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि लोगों में व्यवहारिक जागरूकता लाना है। यदि आमजन छोटी-छोटी सावधानियां अपनाएं और आपातकालीन नंबरों की जानकारी रखें, तो बड़ी घटनाओं को भी टाला जा सकता है। हमारा प्रयास है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर व्यक्ति आग से बचाव के प्रति सजग और प्रशिक्षित हो। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 101 या 112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत