बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं केंद्रीय बजट की प्रति जलाकर जताया विरोध

  • मांगें नहीं मानी गईं तो पटना में होगा बड़ा आंदोलन

शाहाबाद बुलेटिन (बक्सर)। अखिल भारतीय आशा फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को सदर प्रखंड परिसर में आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों ने केंद्रीय बजट के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट की प्रति जलाकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। सदर प्रखंड के साथ-साथ जिले के अन्य प्रखंडों में भी इस विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकसभा में दिए गए आश्वासनों के बावजूद केंद्रीय बजट में आशा कार्यकर्ताओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। साथ ही, विगत आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। हालांकि फरवरी और मार्च में हुए आंदोलन के बाद तीन माह का भुगतान किया गया, लेकिन अब भी पांच माह की राशि लंबित है। जिला संयोजक सह राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो 11 और 12 अप्रैल को पटना में आयोजित कार्यशाला में बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया लगातार मजदूर और महिला विरोधी रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम को चिकित्सा संघ के राज्य उपाध्यक्ष मनोज चौधरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मीरा देवी, प्रेमशिला देवी, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, अर्चना श्रीवास्तव, सीमा देवी, नीतू कुमारी, कमला देवी, चिंता देवी, संतोषी देवी, अभिराजू देवी समेत अन्य आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-120 के निर्माण कार्य में हो रही देरी से नाराज स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने डुमरांव स्थित राजगढ़ चौक पर अनिश्चितकालीन महाधरना शुरू कर दिया है। शनिवार को आयोजित…

    बक्सर में उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज, एप्रोच रोड धंसने से खुली गुणवत्ता की पोल

    बक्सर (शाहाबाद बुलेटिन): बिहार के बक्सर जिले में बुनियादी ढांचा निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 26 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।