बक्सर: गेहूं के खेत में किसान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मुख्य आरोपी मनन तिवारी समेत तीन गिरफ्तार

बक्सर/बिहार: जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के विशुपुर में पिछले दिनों हुई वृद्ध किसान तारकेश्वर यादव की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनन तिवारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मामले का आधिकारिक खुलासा किया।

ADVERTISEMENT

घटनाक्रम के अनुसार, बीते 4 अप्रैल को मुन्ना यादव के पिता तारकेश्वर यादव अपने खेत में गेहूं की कटाई करवा रहे थे, तभी गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। नैनीजोर थाना में दर्ज कांड संख्या 27/2026 के तहत अनुसंधान करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मनन तिवारी (निवासी विशुपुर) के साथ भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के निवासी हार्वेस्टर मालिक राकेश कुमार उर्फ मुन्ना और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी हार्वेस्टर चालक मोंटी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने भूमि विवाद के कारण हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मुख्य अभियुक्त मनन तिवारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पूर्व में शराबबंदी कानून, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से और आरोपियों के पास से एक खोखा, एक बुलेट, तीन मोबाइल फोन, एक हार्वेस्टर, एक मोटरसाइकिल और एक लोहे का रॉड बरामद किया है। इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Tags: #BuxarNews #NainijorMurderCase #BiharCrime #BuxarPolice #Arrested #ShahabadNews #CrimeUpdate #MananTiwari

Related Posts

नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।