राजपुर के बन्नी बाजार में राजद का कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल आयोजित,सांसद सुधाकर सिंह ने कई योजनाओं का किया उल्लेख

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर) जिले के राजपुर प्रखंड के बन्नी बाजार स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्वाधान में कार्यकर्ता संवाद सह किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले बन्नी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह ने बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह सहित अन्य अतिथियों का फूल-माला और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद सुधाकर सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चौसा का बिजली घर, जो लंबे समय से लंबित था, अब चालू हो चुका है और इससे न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार को बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग के निर्माण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह सड़क अब तीन लेन की बनाई जाएगी और एक महीने के भीतर इसका कार्य शुरू हो जाएगा।
सांसद ने धनसोई बाजार बाईपास सड़क का जिक्र करते हुए बताया कि इस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई गई है और बन्नी में शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सुधाकर सिंह ने राज्य सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनता के स्वाभिमान से समझौता कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, गैस और तेल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी चिंता जताते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ADVERTISEMENT

इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह ने बताया कि यहां हाई स्कूल की स्वीकृति मिल चुकी है और इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन निर्माण कार्य जल्द  प्रारंभ कराने की मांग की।
इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, धनपत चौधरी, अनिल कुमार सिंह, संतोष भारती, निर्मल कुशवाहा, श्रीरंग सिंह, सुभाष सिंह, डॉ. समी आजाद, मीर शाहिद, मीर सुकूरुल्लाह, बिजली सिंह, ब्रजेश सिंह, डॉ. भिरगुनाथ सिंह, मोहम्मद ताज समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर दी बड़ी सौगात। स्कूल के विकास के लिए पैतृक जमीन दान करने की घोषणा की, शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद।

    बक्सर/सिमरी (9 जुलाई 2026): स्थानीय प्रखंड के अंतर्गत छोटका राजपुर गांव में गुरुवार को एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।