बक्सर: सिमरी में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, सातों सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

सिमरी (बक्सर): भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास हेतु सोमवार को सिमरी प्रखंड के आशा पड़री स्थित सामुदायिक केंद्र में एक दिवसीय ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ हुआ।

ADVERTISEMENT

इस वृहद प्रशिक्षण शिविर को सात अलग-अलग वैचारिक और तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया था। प्रथम सत्र में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डाला, जबकि द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य शेषनाथ पाठक ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में ललन राय ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता बलराम पांडे ने चौथे सत्र में कार्य विस्तार और संगठन की दृष्टि विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

भोजनावकाश के पश्चात शुरू हुए पांचवें सत्र में ‘किसान श्री’ लक्ष्मण पांडे ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को साझा किया। छठे सत्र में विनोद पांडे ने संगठन की कार्य पद्धति और सातवें महत्वपूर्ण सत्र में विधानसभा सहसंयोजक जितेंद्र दुबे ने ‘बूथ प्रबंधन’ के गुर सिखाए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई प्रमुख पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Tags: #BuxarNews #BJPBihar #TrainingCamp #SimriNews #PoliticalNews #BoothManagement #BJPIndia #ShahabadBulletin

  • Related Posts

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पिता की पुण्यतिथि पर दी बड़ी सौगात। स्कूल के विकास के लिए पैतृक जमीन दान करने की घोषणा की, शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद।

    बक्सर/सिमरी (9 जुलाई 2026): स्थानीय प्रखंड के अंतर्गत छोटका राजपुर गांव में गुरुवार को एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।