मैराथन व मॉक ड्रिल से दिया अग्नि सुरक्षा का संदेशअग्निशमन विभाग ने मैराथन और क्रिकेट में विजेताओं को किया सम्मानित

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)। अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अवसर पर गुरुवार को जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुबास सिंह के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमनकर्मियों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विश्वामित्र फिजिकल एकेडमी एवं सक्षम एकेडमी के बच्चों के साथ पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ बाजार समिति से शुरू होकर अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड, ज्योति प्रकाश चौक, बाईपास रोड होते हुए गोलंबर तक संपन्न हुई। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शाम के समय अग्निशमन विभाग की टीम और दोनों एकेडमी के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता टीम को अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं, बुधवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अग्निशमन पदाधिकारी एवं कर्मियों ने योगाभ्यास किया और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकलने और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    सिमरी (बक्सर): गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से बक्सर जिले के तटीय इलाकों में एक बार फिर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दियारा क्षेत्र…

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर/सिमरी: गंगा नदी के जलस्तर में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि से बक्सर जिले के निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ की विभीषिका गहराने लगी है। शनिवार शाम तक नदी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।