रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, दो स्मार्टफोन बरामद,आरपीएफ के ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई

शाहाबाद बुलेटिन (बक्सर) आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से दो महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हें उसने यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी करण सिंह द्वारा स्टेशन परिसर में रात्रि गश्ती और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर एक युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता दिखाई दिया। बल के जवानों को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम माझिल शाह, पिता मोहन शाह, निवासी केशोपुर थाना सिमरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल फोन उसी रात ट्रेन में यात्रियों से चोरी किए थे। आरपीएफ ने आरोपी को जब्त सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया है। गौरतलब है कि आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।