वाहन जांच के दौरान लाखों की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर ( शाहाबाद बुलेेटिन)
उत्पाद विभाग ने मंगलवार को वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान पिकप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। जब उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को जांच के लिए रोकी। तो पिकप पर लकड़ी के फर्नीचर में शराब कि खेप लाई जा रही थी। उक्त वाहन से 668 लीटर बरामद हुआ है। शराब बरामद होते ही पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के निर्देश पर शहर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चेक पोस्ट प्रभारी एक्साइज इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे लकड़ी के फर्नीचर के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने वाहन से कुल 668 लीटर शराब जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप अंबाला से दरभंगा ले जाई जा रही थी।

ADVERTISEMENT

मौके से वाहन चालक प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है।जिसकी पहचान हरियाणा के महेन्द्रगढ़ थाने के उस्मापुर निवासी किरोड़ीमल के रुप में हुई है। गिरफ्तार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बरामद शराब की कीमत लगभग साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजरों से बचने के लिए शराब को फर्नीचर के अंदर छुपाकर परिवहन कर रहे थे।

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।