सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, एक फरार

शाहाबाद बुलेेटिन(बक्सर)राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में आई नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। मामले कि खुलासा करते हुएसदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने रविवार को बताया कि घटना में शामिल कुल पांच नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENT

बताते चलें कि बीते 1 मई को थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में नर्तकी आई थी। आरोप है कि बंटी राजभर, सलमान खान, रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार और उनके दो अन्य सहयोगियों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में कर्मनाशा नदी के पास छोड़ कर फरार हो गए थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।‌ पीड़िता के आवेदन पर राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेजा दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के साथ राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, अनिषा भारती, सुभाष कुमार, शिवमंडल कुमार, प्रीति कुमारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।