यूपी के भरौली में बक्सर के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत,पसरा मातम

बक्सर (शाहाबाद बुलेेटिन)
बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गोलंबर के समीप सोमवार की सुबह घटित सड़क हादसे में बक्सर के एक युबक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर टाउन थाना क्षेत्र स्थित तुरहा टोली निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मनोज कुमार किसी कार्य से भरौली गया हुआ था। इसी दौरान वह भरौली गोलंबर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को पार कर रहे थे। तभी गाजीपुर की ओर से भरौली की तरफ आ रहा एक खाली ट्रेलर के चपेट में आ गये। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नरहीं पुलिस को दी।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

सूचना मिलते ही नरहीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरहीं भेजा गया।
हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। घटना के करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत