पिकअप की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों ने पिकअप पकड़ा

बक्सर (शाहाबाद बुलेेटिन)
धनसोई थाना क्षेत्र के खीरी राजवाहा मार्ग पर परसिया गांव के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान परसिया गांव निवासी अजीत राम के पुत्र आर्यन कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन सड़क के किनारे था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सासाराम ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण दोषी चालक की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। इस दौरान स्थानीय युवकों ने बाइक से उसका पीछा किया। दिनारा-बेलवईया के पास वाहन को पकड़ लिया गया। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
ग्रामीण जब्त पिकअप वाहन के आधार पर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर स्थिति को सामान्य कराया। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत