गर्जन पाठक के डेरा गांव स्थित मुख्य सड़क से आधी आबादी को जोड़ने वाली रास्ता अतिक्रमण कि शिकार

सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के नियाजीपुर पंचायत के गर्जन पाठक के डेरा गांव स्थित मुख्य सड़क से आधी आबादी को जोड़ने वाली रास्ता अतिक्रमण कि शिकार होकर रह गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीण पंचायत के मुखिया व सरपंच तक गुहार लगा चुके है। बावजूद अतिक्रमणकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हो रहे है। ऐसे में गांव कि आधी आबादी के सामने आवागमन कि विकट समस्या उत्पन्न हो चुकी है। लोग मजबूरी वश खेत के पगडंडियों से होकर आने जाने को विवश हो चुके है। रास्ते से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीण अब अंचल कार्यालय कि दरवाजा खटखटाई है। ताकि गांव में आवागमन कि समस्या दूर हो सके। मामले में ग्रामीण श्री भगवान यादव का कहना हैं कि वर्षो से इसी रास्ते से ग्रामीणों का आवागमन होता था। लेकिन विगत कुछ सालों से आस पड़ोस के लोग रास्ते पर धीरे धीरे अतिक्रमण का दायरे बढ़ाते गये। लिहाजा यह रास्ते पांच सालों से पूर्णतः बंद हो चुका है। जबकि इस रास्ते को बनाने में सरकार कि ओर लाखों रुपये खर्च किये गये है। ग्रामीण बताते हैं कि रास्ते के अभाव में गांव से शव निकालने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस समस्या को लेकर ग्रामीण पंचायत के मुखिया से लेकर सरपंच तक गुहार लगा चुके है। बावजूद अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है।

ADVERTISEMENT

क्या कहते हैं सीओः मामले में सीओ भगवती शरण पाण्डेय का कहना हैं कि मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जा चुका है।

  • Related Posts

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर। सावन महीने के तीसरे सोमवार को जिलेभर के धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवभक्तों ने गंगातट…

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम समेत सभी प्रमुख शिवालयों में तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक संपन्न।

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरांव में 17 अगस्त से लगेगा ‘मेगा बिजली बिल सुधार कैंप’, ऑन-द-स्पॉट समाधान के साथ जमा कर सकेंगे सही बिल

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त