दरवाजा खोलते ही किशोरी को मारी गोली, मौके पर मौतदिनदहाड़े हत्या से गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)। जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियांव गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात हमलावर ने दरवाजा खोलते ही 15 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान श्वेता कुमारी 15 वर्ष, पिता बबलू उपाध्याय, निवासी अरियांव गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय घर के सभी सदस्य विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर दस्तक हुई। श्वेता जैसे ही दरवाजा खोलने पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावर ने उस पर गोली चला दी। किशोरी ने जान बचाने के लिए घर के अंदर भागने का प्रयास किया, लेकिन गोली उसकी पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन गोली की आवाज सुनकर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों के सामने ही किशोरी ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस निर्मम हत्या से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

[metaslider id="761"]

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय सीपीएसएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी स्पर्धा का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड समेत…

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव (बक्सर)। भारत छोड़ो आंदोलन की ऐतिहासिक वर्षगांठ और 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को शहीद स्मारक समिति द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरेजनी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में कैमूर ने मारी बाजी, 32 टीमों ने दिखाया दम

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    डुमरांव में अगस्त क्रांति दिवस पर याद किए गए 1942 के अमर बलिदानी। शहीद स्मारक समिति ने सरकार से शहीद स्तंभ निर्माण और आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    सावन के दूसरे सोमवार पर बक्सर के शिवालयों में गूँजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा के बीच हज़ारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक।

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    बक्सर में बेकाबू ट्रैक्टर ने पैदल राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; पुलिस ने वाहन किया जब्त

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    सिमरी के आशा पड़री चौक पर महीनों से खराब पड़ा है वाटर एटीएम, राहगीर महंगे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर। मुखिया ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन।

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत

    बक्सर: सिमरी-पुराना भोजपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार छात्र की मौत