नर्तकी के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, पुछताछ जारी।

शाहाबाद बुलेेटिन (बक्सर)
राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के शादी समारोह में (आर्केस्ट्रा) आयी एक 22 वर्षीय नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बारे में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को बारात आई थी। जिसमें मनोरंजन के लिए नया भोजपुर क्षेत्र से वधू पक्ष के तरफ से नर्तकी को बुलाया गया था। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद जब नर्तकी वापस लौटने की तैयारी में थी। तभी स्थानीय गांव के कुछ मनचलें युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। नर्तकी का आरोप है कि युवकों ने उसे गांव से बाहर बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये। जब घटना के बाद नर्तकी अचेत हो गई, तो मनचलें उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। जब सुबह के समय ग्रामीण शौच के लिए बघार पहुंचे, तो उनकी नजर युवती पर पड़ी। तो ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने गांव के कुछ युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।