देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

बक्सर(शाहाबाद बुलेेटिन)
डुमरांव अनुमंडल के नावानगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस संबंध में नावानगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को 29 मई की रात सूचना मिली थी कि केसठ पुरानी बाजार चिमनी मुहल्ला के पास बधार में दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

ADVERTISEMENT

जैसे ही पुलिस टीम ने तय स्थान पर पहुंची, पुलिस की भनक लगते ही दोनों युवक वहां से भागने लगे। मौके पर मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। बरामद हथियार के संबंध में दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान केसठ निवासी हवल पासी के पुत्र राकेश कुमार और दशरथ ठाकुर के पुत्र महेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी राकेश कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ नावानगर थाने में पूर्व में हत्या के प्रयास (धारा 307), दंगा भड़काने, सरकारी काम में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ पोलस्त कुमार, पु०नि० सह अंचल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार, पु०अ०नि० सह नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।