उत्पाद विभाग ने पकड़ी 20 लाख पचास हजार की शराब, दो गिरफ्तार

बक्सर (शाहाबाद बुलेेटिन)
वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की सुबह बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु ऊपरी पुल पर उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान जूट की बोरियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह सेतु पर चेक पोस्ट के प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा से भागलपुर जा रहे एक डीसीएम ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक जूट की बोरियों से भरा हुआ दिखाई दिया, लेकिन अधिकारियों को कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जूट की बोरियों के बीच बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।
203 पेटी शराब बरामद, बाजार मूल्य 20.50 लाख रुपये
उत्पाद विभाग द्वारा ट्रक से कुल 203 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1772 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये है। बरामदगी के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह, पिता राजकुमार सिंह, निवासी गिलैह गांव, थाना सादपुर, जिला अलवर (राजस्थान) एवं सचिन यादव, पिता कृष्णा यादव, निवासी बड़ौदा कला गांव, थाना बिलासपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुयी है दोनों से पूछताछ की जा रही है।
भागलपुर में होनी थी शराब की सप्लाई
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त डीसीएम ट्रक हरियाणा से शराब लेकर बिहार के भागलपुर जिले में सप्लाई देने जा रहा था। तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की निगाहों से बचने के लिए शराब को जूट की बोरियों के बीच छिपा रखा था।

ADVERTISEMENT

  • Related Posts

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में गैरकानूनी रूप से संचालित हो रही आरा मिलों पर प्रशासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह चलाए गए विशेष अभियान के…

    बक्सर में पुलिस गश्ती फेल: बेखौफ चोरों ने एक ही रात में रिटायर्ड दरोगा और पूर्व सैनिक के घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

    बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्त दावों की पोल खुल गई है। हवाई अड्डा मार्ग पर स्थित मलहचकिया मोहल्ले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    क्विज़ कॉम्पिटिशन में दिखा छात्रों का उत्साह: हॉराइजन एकेडमी में टैगोर और विश्वामित्र हाउस ने जीता खिताब

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर में उफान पर गंगा: दियारा के कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, सड़कें जलमग्न और आवागमन बंद

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    बक्सर: गंगा नदी के विकराल रूप से दियारे में दहशत, यूपी और बलिया को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूबीं

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    एनएच-120 निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर डुमरांव के राजगढ़ चौक पर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महाधरना। युवाओं और ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    नया भोजपुर में अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसा। डीएफओ के निरीक्षण के बाद भारी मात्रा में लकड़ी जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।

    डुमरांव के कोरान सराय और कनझरुआ पंचायत भवन में जल्द शुरू होगी आधार कार्ड सेवा। ग्रामीणों को मिलेगी प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति।